उत्तर प्रदेश के Ghaziabad में कविनगर स्थित इंग्राहम कॉलेज तिराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था में किए गए बदलाव को कुछ ही घंटों के भीतर वापस लेना पड़ा। रविवार को लगाए गए अस्थायी बैरियर और नए यू-टर्न को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटा दिया गया।
रवि बिश्नोई का पैर लाइन से बाहर नहीं दिखा, फिर भी क्यों मिली बैक-फुट नो बॉल? जानिए ICC का नियम ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों की सीधी आवाजाही रोक दी थी। इसके स्थान पर करीब 200 मीटर आगे एक अस्थायी यू-टर्न बनाया गया था, ताकि ट्रैफिक का संचालन नए तरीके से किया जा सके। हालांकि नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि यू-टर्न इतना संकरा था कि छोटी कारों को भी मुड़ने के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही थी। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति का संज्ञान लिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तिराहे पर लगाए गए सभी बैरियर हटा दिए और सड़क को पहले की तरह यातायात के लिए खोल दिया। अस्थायी यू-टर्न बनाने के लिए रखे गए सीमेंट के बोल्डर भी हटा दिए गए। जानकारी के अनुसार, नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी योजना की जानकारी नहीं दी गई थी। इस पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया और भविष्य में ऐसे बदलावों से पहले समुचित योजना और अनुमति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इंग्राहम कॉलेज तिराहा शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल है। यह हापुड़ रोड, कलेक्ट्रेट, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, हापुड़ चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े मार्गों को जोड़ता है। ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था में किसी भी बदलाव का सीधा असर बड़ी संख्या में आने-जाने वाले लोगों पर पड़ता है।

