Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर सिटी, रूफटॉप इंस्टॉलेशन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर सिटी, रूफटॉप इंस्टॉलेशन में हासिल की बड़ी उपलब्धि

खनऊ, (समर सलिल)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत चल रहे अभियान ने लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बना दिया है।

विश्व धरोहर दिवस पर लखनऊ रेजिडेंसी में विरासत पदयात्रा आयोजित, युवाओं को इतिहास से जोड़ने की पहल

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत लखनऊ में अब तक 87,000 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जो देश के किसी भी जिले में सबसे अधिक हैं। 15 अप्रैल तक अकेले 3,133 नए संयंत्र लगाए गए, जिससे यह उपलब्धि और भी मजबूत हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में इंडक्शन कुकटॉप के बढ़ते उपयोग और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के कारण बिजली की खपत में तेजी आई है। इसके साथ ही, बढ़ते बिजली बिल को नियंत्रित करने की इच्छा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता ने लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

रूफटॉप सोलर सिस्टम उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ देने के साथ-साथ उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी तथा सरल आवेदन प्रक्रिया ने इस बदलाव को और तेज किया है। डिस्कॉम और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से इंस्टॉलेशन प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम हो गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सुविधा मिल रही है।

लखनऊ की यह उपलब्धि अब अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन रही है। परिणामस्वरूप, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी सोलर इंस्टॉलेशन की रफ्तार बढ़ रही है और राज्य देश के अग्रणी घरेलू रूफटॉप सोलर ऊर्जा केंद्र के रूप में उभर रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel