Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएमएस के 10 नेशनल टॉपर्स को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएमएस के 10 नेशनल टॉपर्स को किया सम्मानित

खनऊ, (समर सलिल)। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में City Montessori School (सीएमएस) के आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षा के 10 नेशनल टॉपर छात्रों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र तथा टैबलेट प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

एकेटीयू में दो कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, कुलपति ने सराहा योगदान

सम्मानित छात्रों में आईसीएसई (कक्षा-10) के नेशनल टॉपर वैवस्वत नारायण दुबे (99.80 प्रतिशत), द्वितीय नेशनल टॉपर जहरा फातिमा एवं अनय अग्रवाल (99.60 प्रतिशत), तथा तृतीय नेशनल टॉपर अफशान अहमद, दिव्यांश कुशवाहा एवं फरहीन खान (99.40 प्रतिशत) शामिल रहे। इसी प्रकार आईएससी (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा में द्वितीय नेशनल टॉपर ओशीन अग्रवाल, संस्कृति चंदेल, जैनब फातिमा एवं छवि मिश्रा (99.75 प्रतिशत) को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका Bharti Gandhi ने सभी सम्मानित छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीएमएस छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास

गौरतलब है कि इस वर्ष आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में सीएमएस के छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के 3709 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 62 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इन सभी 62 मेधावी छात्रों को पूर्व में सीएमएस प्रबंधन द्वारा 28 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है। विद्यालय की यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel