लखनऊ, (समर सलिल)। Fun Republic Mall इस भीषण गर्मी में लखनऊवासियों के लिए खास "मैंगो फेस्टिवल" लेकर आया है। 29 मई से 31 मई तक चलने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव में आम की 30 से अधिक खास किस्में लोगों को आकर्षित करेंगी।
प्रसिद्ध शेफ Nandini Motiyani इस मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी।
फेस्टिवल में बंगनपल्ली, अल्फांजो, तोतापुरी, सिंधुरा, मल्लिका, राम केला, लंगड़ा, चौसा, थूरू, सफेदा, केसर और दशहरी समेत कई लोकप्रिय प्रजातियों के आम उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक न केवल इन दुर्लभ किस्मों को देख सकेंगे, बल्कि उन्हें खरीद भी पाएंगे।
प्रतियोगिताएं बढ़ाएंगी उत्साह
इसी बीच, 30 मई को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 31 मई को महिलाओं के लिए "कोल्ड कुकिंग कंपटीशन" होगा, जिसमें आम से बने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि ये प्रतियोगिताएं लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ उत्साह को भी बढ़ाएंगी।
ग्राहकों को मिलेगा नया अनुभव
फन रिपब्लिक मॉल के जनरल मैनेजर Vikalp Saxena ने बताया कि इस गर्मी में फलों का राजा आम लोगों को ठंडक का एहसास कराएगा। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से विशेष किस्मों के आम मंगाए गए हैं, ताकि ग्राहकों को एक नया और अनूठा अनुभव मिल सके।
उन्होंने कहा, "हम इस मैंगो फेस्टिवल में 30 प्रकार की अलग-अलग प्रजातियों के आम लेकर आए हैं, ताकि लोग हर स्वाद का आनंद उठा सकें।"

