लखनऊ/प्रयागराज, (समर सलिल)। प्रयागराज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रहा है, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र और युवाओं का प्रयागराज पहुंचना शुरू हो गया है।
आसमान में यात्री छत से कैसे जा टकराए? Air India की फ्लाइट AI2379 में आखिर हुआ क्या, समझें पूरा मामला
कांग्रेस के अनुसार, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक छात्र और युवा पंजीकरण करा चुके हैं। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी होगी।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न माध्यमों से युवाओं तक पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि पार्टी के कई नेता 'Gen Z Look' और युवा शैली में सोशल मीडिया तथा अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों और युवाओं से प्रयागराज पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
कांग्रेस का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा उनकी आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

