राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सेकंड वीकेंड में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह अब 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर कार्रवाई, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी सजा के दायरे में; मैच रेफरी के फैसले से हलचल
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सेकंड फ्राइडे को लगभग 6.07 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद दूसरे शनिवार को कलेक्शन में 57% से अधिक की बढ़ोतरी हुई और यह 9.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 11वें दिन रविवार को फिल्म ने करीब 10.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन 216 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 254.88 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने 51.77 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह 'पेद्दी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 306.63 करोड़ रुपये हो गया है।
इसी के साथ फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और यह राम चरण की सोलो लीड वाली पहली 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले वे 'RRR' जैसी बड़ी फिल्म का हिस्सा रहे हैं।
कमाई के मौजूदा रुझान को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि फिल्म जल्द ही 350 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।
306 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ 'पेद्दी' ने 2026 की सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म का खिताब भी हासिल कर लिया है। इस सूची में अन्य फिल्मों में 'मन शंकर वारा प्रसाद गारू', 'द राजा शिवाजी', 'उस्ताद भगत सिंह' और 'Anaganaga Oka Raju' शामिल बताई जा रही हैं।

