Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ ने त्रिलोक त्यागी का किया भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और व्यापारियों के मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ ने त्रिलोक त्यागी का किया भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और व्यापारियों के मुद्दों पर हुई चर्चा

खनऊ, (समर सलिल)। राजधानी लखनऊ स्थित इमेजिन रिसोर्ट में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी! सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब 'इंश्योरेंस नहीं तो तेल नहीं' नियम लागू करने की तैयारी

इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से व्यापारियों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश के व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि त्रिलोक त्यागी के मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और व्यापार प्रकोष्ठ की गतिविधियां और प्रभावी होंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प लिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel