IPL 2026 शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने टीम को स्पष्ट संदेश दिया है। उनका कहना है कि सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचना काफी नहीं है; असली सम्मान तब मिलता है जब टीम ट्रॉफी जीतती है।
आर माधवन ने 'धुरंधर 2' में किया अजय सान्याल का रोल, फोटोज में दिखा उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
ट्रॉफी पर जोर
जियोस्टार के एक शो में गोयनका ने कहा, "किसी भी टीम को पर्याप्त रिस्पेक्ट तब तक नहीं मिलता जब तक वह ट्रॉफी नहीं जीतती। LSG दो बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन यह टीम के लिए पर्याप्त नहीं है। जीत-हार होती रहती है, लेकिन अब लखनऊ को पहली ट्रॉफी जीतनी है।"
पिछले सीजन के अच्छे फैसले
गोयनका ने IPL 2025 के कुछ निर्णयों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के मेन गेंदबाज चोटिल थे, फिर भी LSG ने सीजन के पहले छह में से चार मैच जीते। साथ ही एडन मार्करम और मिचेल मार्श से ओपनिंग करवाने का निर्णय सही साबित हुआ, जिससे दोनों खिलाड़ियों का सीजन बेहतरीन रहा।
इस बार उम्मीदें
गोयनका के अनुसार IPL 2026 में टीम के पास चैंपियन बनने के लिए सब कुछ है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार टीम को एकजुट होकर खेलना होगा।
मैच शेड्यूल
LSG की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। उनका पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। इसके बाद 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा। अभी BCCI ने पूरे IPL 2026 का शेड्यूल जारी नहीं किया है।

