Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शादी में क्या गिफ्ट दें? बजट-फ्रेंडली और यादगार गिफ्ट्स की लिस्ट आई सामने

शादी में क्या गिफ्ट दें? बजट-फ्रेंडली और यादगार गिफ्ट्स की लिस्ट आई सामने

खनऊ, (समर सलिल)। शादी का सीजन शुरू हो चुका है और कई घरों में न्योते भी पहुंच चुके हैं। रिश्तेदार हो या दोस्त-हर किसी की शादी में जाते समय वही सवाल दिमाग में आता है कि आखिर कौन-सा गिफ्ट दिया जाए जो ज्यादा महंगा भी न हो और दूल्हा-दुल्हन को पसंद भी आ जाए।

जहरीली हवा से घुट रहा दिल्ली का दम, AQI 400 के पार, स्कूल बंद करने तक की नौबत

अधिकतर लोग लिफाफा देना ही आसान समझते हैं, लेकिन अगर इस बार आप कुछ अलग और खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए ही है। हम आपके लिए लेकर आए हैं 7 ऐसे किफायती और यादगार गिफ्टिंग ऑप्शन्स, जो न्यूली वेड कपल को बेहद पसंद आएंगे और आपका बजट भी नहीं बिगाड़ेंगे।

1. कस्टमाइज्ड ज्वेलरी - आज का सबसे ट्रेंडी गिफ्ट

आजकल कस्टमाइज्ड ज्वेलरी काफी चर्चा में है। आप दूल्हा-दुल्हन के नाम या शादी की तारीख जोड़कर इसे खास बना सकते हैं। यह गिफ्ट उनके रिश्ते को और मजबूत करने के साथ-साथ हमेशा याद रहेगा।

2. फोटो फ्रेम - यादों को संजोने का खूबसूरत तरीका

फोटो फ्रेम हमेशा से एक क्लासिक और किफायती गिफ्ट रहा है। आप एक बड़ा फ्रेम दे सकते हैं या फिर 5-10 फोटो फ्रेम का सेट, जिसमें कपल अपनी यादें सजा सकें।

3. किचन अप्लायंसेज - हर घर की जरूरत

शादी के बाद हर कपल किचन में नई-नई रेसिपी ट्राई करता है। ऐसे में ब्लेंडर, चॉपर, कॉफी मेकर, इंडक्शन, OTG, टोस्टर या स्टील कुकवेयर जैसे गिफ्ट काफी उपयोगी साबित होते हैं। खरीदने से पहले कीमत जरूर तुलना कर लें।

इसे भी देखें:

4. शोपीस - घर की सजावट के लिए परफेक्ट

आप दूल्हा-दुल्हन को क्लासी शोपीस भी गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे-प्राचीन ग्रामाफोन, लाफिंग बुद्धा, सजावटी स्वान (हंसों का जोड़ा) आदि। ये घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

5. कपल वॉच - स्टाइलिश और उपयोगी विकल्प

कपल वॉच एक शानदार और प्रैक्टिकल गिफ्ट है। यह रोजाना काम आती है और बजट में भी आसानी से मिल जाती है।

6. कस्टमाइज्ड नेमप्लेट या LED नेम बोर्ड

शादी के बाद कपल अपने नए घर को सजाने में काफी रुचि दिखाता है। ऐसे में कस्टमाइज्ड नेमप्लेट या LED नेम बोर्ड एक बेहद यादगार और यूनिक गिफ्ट हो सकता है। इसमें कपल का नाम और शादी की तारीख जोड़कर इसे पर्सनल टच दिया जा सकता है।

7. ट्रैवल हैम्पर - हनीमून के लिए उपयोगी गिफ्ट

शादी के बाद अधिकांश कपल ट्रैवल पर जाते हैं। ऐसे में ट्रैवल हैम्पर एक स्मार्ट चॉइस है। इसमें शामिल हो सकते हैं-ट्रैवल पाउच, पासपोर्ट कवर, लगेज टैग, टॉयलेटरी किट, स्किनकेयर मिनी सेट जैसे गिफ्ट दिखने में प्रीमियम और इस्तेमाल में बेहद काम का होता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel