Dailyhunt
श्रेयस अय्यर का मुंबई को लेकर 5 शब्दों वाला पोस्ट वायरल, MI फैंस को चुभ सकता है बयान

श्रेयस अय्यर का मुंबई को लेकर 5 शब्दों वाला पोस्ट वायरल, MI फैंस को चुभ सकता है बयान

Shreyas Iyer की कप्तानी में Punjab Kings शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने हाल ही में Mumbai Indians को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।

लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव: जानिए इसके 5 बड़े फायदे और 5 संभावित नुकसान

मुंबई से रवाना होते वक्त अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसने खासा ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- "जीत के साथ मुंबई से जा रहे हैं।" उनका यह छोटा सा मैसेज Mumbai Indians के फैंस को चुभ सकता है, क्योंकि टीम लगातार हार का सामना कर रही है।

मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में पंजाब की शुरुआत साधारण रही, लेकिन Prabhsimran Singh ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 11 चौके शामिल रहे।

कप्तान Shreyas Iyer ने भी बेहतरीन साथ निभाते हुए 35 गेंदों में 66 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। जब अय्यर आउट हुए, तब तक टीम जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी और अंततः मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के बाद Punjab Kings का आत्मविश्वास चरम पर है। टीम इस सीजन में अब तक अजेय रही है और अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। पिछले सीजन में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी, ऐसे में फैंस को इस बार खिताब जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है।

पंजाब का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को Lucknow Super Giants के खिलाफ Maharaja Yadavindra Singh PCA Stadium में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel