लखनऊ,(समर सलिल)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए SKD Academy के छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो गुणवत्ता-प्रधान शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।
CheQ और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया भारत का पहला LED क्रेडिट कार्ड
विद्यालय के मेधावी छात्र यथार्थ कुशवाहा ने 98.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विनायक मिश्रा ने 97.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा कनक सिंह ने 97.4% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें आगामी जुलाई माह में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
अपनी सफलता पर विद्यार्थियों ने ईश्वर, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराए गए सुव्यवस्थित नोट्स, नियमित असाइनमेंट्स और प्रभावी टेस्ट सीरीज़ को दिया।
मनीष सिंह, निदेशक, SKD ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यक्ष एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह, उप-निदेशिका निशा सिंह एवं सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) कुसुम बत्रा ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

