Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर हथियारों के साथ शख्स गिरफ्तार, सुरक्षा की तस्वीरें बनाने का आरोप

ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर हथियारों के साथ शख्स गिरफ्तार, सुरक्षा की तस्वीरें बनाने का आरोप

Trump Security News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर लॉस एंजिलिस में उस वक्त चिंता बढ़ गई, जब उनके गोल्फ क्लब के बाहर एक व्यक्ति को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ट्रंप के कार्यक्रम से पहले गोल्फ क्लब के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीरें और वीडियो बना रहा था।

मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझें दोनों का पूरा खेल

हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि संदिग्ध व्यक्ति राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की योजना बना रहा था। मामले की जांच जारी है।

कार से मिली लोडेड पिस्तौल

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, रविवार को गिरफ्तार किए गए 38 वर्षीय जीनीन जॉन टेले के पास से 16 राउंड की मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया।

पुलिस ने जब उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें एक लोडेड पिस्तौल भी मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे हिरासत में लिया और आगे की जांच शुरू की।

घर की तलाशी में मिले कई हथियार

अगले दिन यानी सोमवार को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कैलिफोर्निया के डाउनी स्थित आरोपी के घर की तलाशी ली। इस कार्रवाई के दौरान कई आग्नेयास्त्र, मैगजीन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद होने की जानकारी सामने आई।

जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ नोटबुक भी मिलीं। इनमें कथित तौर पर चिंताजनक सामग्री लिखी हुई थी। हालांकि, जांच एजेंसियों ने नोटबुक में दर्ज बातों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया है।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि बरामद सामग्री का संबंध ट्रंप या उनके कार्यक्रम पर किसी संभावित हमले की योजना से था या नहीं।

ट्रंप के कार्यक्रम से पहले पकड़ा गया संदिग्ध

आरोपी की गिरफ्तारी उस समय हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के एक डिनर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रैंचो पालोस वर्देस स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब पहुंचने वाले थे।

कार्यक्रम को देखते हुए इलाके में पहले से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आईं।

कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज

जीनीन जॉन टेले के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें सेकेंड-डिग्री डकैती, बड़ी क्षमता वाली मैगजीन रखने, छोटे बैरल वाली राइफल या शॉटगन रखने और वाहन में छिपाकर हथियार रखने से जुड़े आरोप शामिल हैं।

सोमवार को अदालत में पेश किए जाने के दौरान आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया।

पहले से डकैती के मामले में भी जांच

शेरिफ विभाग के मुताबिक, रविवार को आरोपी से संपर्क के दौरान अधिकारियों को पता चला कि एल सेगुंडो पुलिस विभाग पहले से ही उसके खिलाफ डकैती के एक मामले की जांच कर रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के बावजूद फिलहाल स्थानीय समुदाय के लिए किसी विश्वसनीय या तत्काल खतरे की जानकारी नहीं है।

ट्रंप की सुरक्षा को लेकर पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पहले भी गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2025 में एक जूरी ने फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के कंट्री क्लब में उनकी हत्या की कोशिश के आरोपी व्यक्ति को दोषी ठहराया था।

लॉस एंजिलिस की ताजा घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां बरामद हथियारों, आरोपी की गतिविधियों और उसकी नोटबुक में मिली सामग्री के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी का ट्रंप पर हमले की कोई योजना से सीधा संबंध था या नहीं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel