Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आवश्यकता न हो, तो सोना न खरीदें ! - Narendra Modi

आवश्यकता न हो, तो सोना न खरीदें ! - Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी का भारतीयों से पुनः आह्वान

ई देहली - विदेश में घूमने के लिए यात्रा करना तथा विदेश में विवाह करना टालें । लोगों को 'मेक इन इंडिया' ('भारत में उत्पादन करें') के मंत्र के साथ आगे बढना चाहिए ।

आवश्यकता न होने पर सोना नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनः एक बार भारतीयों से किया है । उन्होंने 'एक्स' के माध्यम से यह आह्वान किया । प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि देश में जितना अधिक स्वदेशी तथा आत्मनिर्भरता पर बल दिया जाएगा, उतनी ही मजबूती से भारत आगे बढेगा ।

सोना न खरीदने के आह्वान के पीछे का कारण !

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी यह आह्वान कर रहे हैं । भारत अपने कुल सोने के उपयोग में से लगभग ९९ प्रतिशत सोना आयात करता है । वर्ष २०२५-२६ में सोने के आयात पर अनुमानतः ६ लाख ४० हजार करोड रुपये खर्च हुए । आयात पर होने वाले व्यय के संदर्भ में सोने का स्थान दूसरा है । विदेश से खरीदी जाने वाली कुल वस्तुओं के मूल्य में सोने की हिस्सेदारी ९ प्रतिशत है । यदि भारतीय सोना खरीदने से बचें, तो भारत का आयात व्यय कम होगा । इससे डॉलर का भंडार स्थिर रहने तथा रुपये के मूल्य में तेजी से गिरावट आने से रोकने में सहायता मिलेगी ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi