रायचुरु (कर्नाटक) में मुसलमान युवकों द्वारा अवयस्क हिन्दू कन्या का अपहरण
रायचुरु (कर्नाटक) - यहां के असलम नामक मुसलमान युवक ने एक १४ वर्षीय अवयस्क हिन्दू कन्या का अपहरण किया ।
इस अपहरण को रोकने हेतु आगे आए ईशप्पा (आयु ३० वर्ष) नामक हिन्दू व्यक्ति की मुसलमानों ने नृशंस हत्या कर दी ।
१. घटना की रात्रि ईशप्पा अपने घर की छत पर सो रहे थे । इस समय मुसलमान युवक असलम एवं उसके मित्र एक १४ वर्षीय अल्पवयस्क कन्या को भगाकर ले जा रहे हैं, यह ईशप्पा के ध्यान में आया ।
२. पीडित कन्या ईशप्पा के मित्र आंजनेय के भाई की पुत्री थी । अतः ईशप्पा ने तत्काल छत से नीचे आकर उन युवकों को रोका एवं प्रश्न किया कि, 'कन्या को कहां लेकर जा रहे हो ?'
३. इस समय क्रोधित असलम एवं उसके गिरोह ने तार (वायर) से ईशप्पा का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी । यह कृत्य करने के पश्चात आरोपी वहां से पलायन कर गए ।
४. मुसलमान युवकों ने जिस कन्या का अपहरण किया था, उसी के घर के सम्मुख ईशप्पा का शव रख दिया । पीडितों के परिजनों ने मांग की है कि दोषियों को तत्काल बंदी बनाया जाए ।
५. इस प्रकरण में यापलदिन्नी पुलिस थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस इस विषय में आगे की जांच कर रही है ।

