Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Army's Secunderabad Cantonment : सेना की 'सिकंदराबाद छावनी' से ४ एके-४७ तथा ६ पिस्तौलें चोरी !

Army's Secunderabad Cantonment : सेना की 'सिकंदराबाद छावनी' से ४ एके-४७ तथा ६ पिस्तौलें चोरी !

भाग्यनगर (तेलंगाना) - यहां की 'सिकंदराबाद छावनी' के अतिसुरक्षित परिसर से लगभग ११ शस्त्र चोरी होने की घटना प्रकाश में आई है । शस्त्रों में ४ एके-४७ राइफलें, ६ पिस्तौलें तथा १ विशेष राइफल सम्मिलित हैं ।

इसका सेना एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जांच चल रही है तथा शस्त्र चोरी के पृष्ठभाग में आंतरिक व्यक्ति की सहभागिता होने की संभावना की परीक्षा की जा रही है ।

३० अगस्त की रात्रि में 'मद्रास रेजीमेंट' के परिसर की एक कक्ष में यह चोरी हुई । यह परिसर अत्यंत सुरक्षित माना जाता है तथा यहां मुख्य रूप से सैनिक एवं अनुबंध इकाई (कॉन्ट्रैक्ट यूनिट) से संबंधित गिने-चुने नागरिक कर्मचारियों को ही प्रवेश प्राप्त होता है । पुलिस शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने संबंधित स्थान में प्रवेश करके ताला तोडा तथा द्वार खोला । तत्पश्चात उन्होंने कक्ष में रखे शस्त्र चुरा लिए । इतनी कडी सुरक्षा व्यवस्था वाले स्थान से ये शस्त्र यथार्थ में कैसे बाहर निकाले गए, इसका अन्वेषण अभी चल रहा है ।

सैनिकों के कुछ अत्याधुनिक शस्त्र लुप्त होने का संज्ञान में आने के उपरांत चोरी का यह प्रकार उजागर हुआ । तत्पश्चात सेनाधिकारियों ने संबंधित परिसर को ताला लगा दिया ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi