Dailyhunt
Chandigarh Grenade Attack : चंडीगढ में भाजपा कार्यालय पर फेंके गए ग्रेनेड की घटना में २ लोगों को बंदी बनाया गया ।

Chandigarh Grenade Attack : चंडीगढ में भाजपा कार्यालय पर फेंके गए ग्रेनेड की घटना में २ लोगों को बंदी बनाया गया ।

ग्रेनेड पाकिस्तान से भेजे जाने का संदेह ।

चंडीगढ़ - यहां भाजपा के कार्यालय पर फेंके गए ग्रेनेड की घटना में पंजाब पुलिस की अपराध जांच शाखा ने रूपनगर के मोरिंडा क्षेत्र से अमन सिंह उपनाम भोलू तथा गुरतेज सिंह को बंदी बनाया है ।

वे रतनगढ गांव के निवासी हैं । आरोपियों को धन एवं निर्देश कहां से प्राप्त हुए, पुलिस इसकी जांच कर रही है । इस आक्रमण का उत्तरदायित्व खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है । ग्रेनेड विस्फोट में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।

सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि फेंका गया ग्रेनेड पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारत भेजा गया था ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi