प्लास्टिक, वस्त्र उद्योग,ओषधि निर्माण, रसायन एवं वाहन निर्माण उद्योगों को मिलेगी राहत
नई दिल्ली - केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कई महत्त्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादनों पर पूर्ण सीमा शुल्क समाप्त करने का निर्णय लिया है ।
यह छूट ३० जून २०२६ तक लागू रहेगी ।
केंद्र सरकार ने कहा कि ४० पेट्रोकेमिकल उत्पादनों पर पूर्ण सीमा शुल्क माफी के इस निर्णय से प्लास्टिक, पैकेजिंग, वस्त्र उद्योग, औषधि निर्माण, रसायन एवं वाहन निर्माण जैसे उद्योगों को बडी मात्रा में सुविधा मिलेगी । साथ ही उपभोक्ताओं पर पडनेवाला भार भी कम होगा ।
केंद्र सरकार के अनुसार कच्चे माल की आपूर्ति को सुचारु बनाने तथा सभी क्षेत्रों में महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए लगभग ४० पेट्रोकेमिकल उत्पादनों पर पूर्ण सीमा शुल्क माफ करना एक अस्थायी उपाय है । अमेरिका-ईरान के बीच बढता तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्गों को संकट एवं ऊर्जा अवसंरचना पर हो रहे छिटपुट आक्रमणों के कारण पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट का वैश्विक व्यापार पर प्रभाव पडने लगा है । इसी कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है ।

