विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर फूलों का गुच्छा रखकर चालक गाडी लेकर भाग गया ।
नई दिल्ली - दिल्ली विधानसभा के अतिविशिष्ट व्यक्तियों के लिए स्थित प्रवेशद्वार २ के पास लगे बैरिकेट्स तोडकर एक चारपहिया वाहन अंदर घुसा ।
उस समय वाहन के चालक ने चेहरे पर मुखौटा पहना था । यह चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया तथा उसने कार्यालय के बाहर के स्थान पर फूलों का गुच्छा रखकर गाडी के साथ घटनास्थल से भाग गया । यह घटना दोपहर २ बजे हुई । पुलिस इस गाडी की तथा चालक की खोज कर रही है । कुछ ही दिन पूर्व विधानसभा को बम से उडाने की धमकियां भी मिली थीं ।
संपादकीय भूमिका देश के राजधानी में स्थित विधानसभा की सुरक्षा की दुर्गति दिखानेवाली घटना । 'जनप्रतिनिधियों के लिए यदि दिल्ली इतनी असुरक्षित होगी, तो जनता के लिए कितनी सुरक्षित होगी ?', यह स्पष्ट होता है । |

