Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'हर घर योद्धा' अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद (हरियाणा) में शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर

'हर घर योद्धा' अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद (हरियाणा) में शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर

रीदाबाद (हरियाणा) - हिंदू जनजागृति समिति की ओर से २७ जून से ४ जुलाई की अवधि में यहां के श्री सनातन धर्म मंदिर, एच.आई.जी. पार्क, सेक्टर २९ और ३ जी पार्क, सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन, एन.आई.टी. ३, इन दो स्थानों पर ८ दिवसीय 'हर घर योद्धा' अभियान के अंतर्गत शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था ।

इस शिविर में १०० युवक-युवतियों ने भाग लिया । इस अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को लाठी चलाना और कराटे जैसी आत्मरक्षणात्मक पद्धतियां सिखाई गईं ।

शौर्य का अर्थ है मन का दृढ संकल्प ! - सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे, राष्ट्रीय
मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति

 सद्गुरु डॉ. चारुदत्त प्रभाकर पिंगळेजी

आज के समय में युवाओं का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सक्षम होना अत्यंत महत्वपूर्ण है । शौर्य केवल शारीरिक शक्ति नहीं है, बल्कि यह मन का दृढ संकल्प है । ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में साहस, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

इस अवसर पर अनेक प्रशिक्षणार्थियों ने कहा, ''इस शिविर के कारण हमारा आत्मविश्वास बढा है । विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित हुई है और हमें हिंदू धर्म के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिली है, जो हमें पहले पता नहीं थी ।'' अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा, ''ऐसे शिविरों से बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन का निर्माण होता है ।''

इस शिविर के समापन कार्यक्रम में हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की वंदनीय उपस्थिति रही ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi