Dailyhunt
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 'ऑनलाइन' विशेष कार्यक्रम सम्पन्न !

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 'ऑनलाइन' विशेष कार्यक्रम सम्पन्न !

नबाद (झारखंड) - अक्षय तृतीया को हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा एक विशेष 'ऑनलाइन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें अनेक धर्मप्रेमियों ने सहभाग लेकर धर्मज्ञान का लाभ लिया ।

पुराणों में वर्णित संदर्भों के माध्यम से यह बताया गया कि अक्षय तृतीया के दिन किया दान एवं हवन कभी क्षीण नहीं होता । अक्षय तृतीया को दान देना ही पर्याप्त नहीं, अपितु सत्पात्र को दान देना अत्यंत आवश्यक है । संत, धर्मप्रसार करनेवाली संस्थाएं तथा राष्ट्र-धर्म जागृति के कार्य में लगे व्यक्तियों को दान करना ही कालानुसार श्रेष्ठ 'सत्पात्रे दान' है । इसी संदर्भ में समिति के हिन्दू जनजागरण एवं धर्मप्रसार के कार्य हेतु दान करने का आवाहन किया गया । इस कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा से धर्मप्रेमी जुडे थे ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi