Dailyhunt
Hormuz Blockade : ट्रम्प ने 'हॉर्मुज' को बताया 'स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प' !

Hormuz Blockade : ट्रम्प ने 'हॉर्मुज' को बताया 'स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प' !

ट्रम्प द्वारा 'हॉर्मुज' का 'स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प' के रूप में नामकरण !

(स्ट्रेट अर्थात जलडमरू मध्य , अर्थात दो बडे जलमार्गों को जोडनेवाला संकरा जलमार्ग)

वॉशिंगटन (अमेरिका) - अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अपने 'ट्रुथ सोशल' सामाजिक माध्यम पर अपनी ही एक पुरानी पोस्ट पुनः प्रसारित (रिपोस्ट) की है ।

उसमें एक चित्र है , जिस पर 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' का नाम परिवर्तित कर उसका उल्लेख 'स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प' ऐसा किया गया है । हास्यास्पद यह है कि जिस उपयोगकर्ता की मूल पोस्ट ट्रम्प ने प्रसारित की , उस उपयोगकर्ता ने वह पोस्ट पहले ही मिटा दी ('डिलीट' कर दी) है ।

अमेरिका द्वारा हॉर्मुज पर नाकाबंदी करने से ईरान की कठिनाइयां पहले ही बढ गई हैं । उसे अपना ही तेल एवं अन्य सामग्री निर्यात करने में बाधाएं उत्पन्न हुई हैं । ट्रम्प का दावा है कि बम फेंककर नहीं , अपितु ऐसी नाकाबंदी के कारण ईरान सीधे मार्ग पर आ जाएगा एवं अपना परमाणु कार्यक्रम बन्द कर देगा । ट्रम्प ने आगे कहा कि बमबारी की तुलना में नाकाबंदी कहीं अधिक प्रभावी प्रमाणित होती है । ईरान अत्यंत विकट परिस्थिति में फंस गया है एवं उसकी श्वास रुक रही है । उसकी परिस्थिति और भी बिगडनेवाली है ।

ईरान के ऊर्जा प्रकल्पों का कामकाज ठप्प होने की कगार पर आ गया है एवं तेल का निर्यात न कर पाने के कारण वहां की सरकार पर बड़ा दबाव आया है , ऐसा दावा भी ट्रम्प ने किया ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi