नई दिल्ली - भारत तथा रूस के मध्य रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने वाला एक महत्त्वपूर्ण समझौता अब लागू हो गया है । इस समझौते के अनुसार, अब भारत तथा रूस एक-दूसरे के क्षेत्र में सीमित संख्या में अपने सैन्य बल तैनात कर सकते हैं ।
इसमें अधिकतम ३ हजार सैनिक, ५ युद्धपोत तथा १० हवाई जहाज सम्मिलित और 10 हैं, जिन्हें एक समय में तैनात किया जा सकता है । यह तैनाती प्रारंभ में ५ वर्षों के लिए होगी, जिसे दोनों देशों की सहमति से आगे ५ वर्षों के लिए बढाया जा सकता है ।
फरवरी २०२५ में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित यह समझौता, जिसे 'इंडो-रशियन रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट' कहा जाता है, इस वर्ष १२ जनवरी से प्रभावी हो गया है ।

