Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Israel Hamas Conflict :  इजरायल की सेना गाजा से पीछे हटेगी, तो हमास अपने शस्त्र डालेगा ! - ट्रम्प की घोषणा

Israel Hamas Conflict : इजरायल की सेना गाजा से पीछे हटेगी, तो हमास अपने शस्त्र डालेगा ! - ट्रम्प की घोषणा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

वाशिंगटन (अमेरिका) - इजरायल-हमास संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 'शांति मंडल' ने एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की ।

ट्रम्प ने दावा किया कि इस समझौते के अंतर्गत हमास तथा गाजा के सशस्त्र गुट अपने शस्त्र डाल देंगे । इस समझौते के संदर्भ में जानकारी 'व्हाइट हाउस' द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है ।

अमेरिका ने कहा है कि यह समझौता गाजा में नये फिलिस्तीनी प्रशासन द्वारा शासन चलाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण चरण है । गाजा में शांति स्थापित करना, इस '२०-सूत्रीय योजना' का मुख्य उद्देश्य है । गाजा का शासन एक नये फिलिस्तीनी सरकार द्वारा चलाया जाएगा तथा यह सरकार 'बोर्ड ऑफ पीस' (शांति मंडल) के सहयोग से कार्य करेगी । 'बोर्ड ऑफ पीस' नामक यह पहल ट्रम्प की गाजा युद्धविराम योजना का ही एक भाग है । इस समझौते से इजरायल को आवश्यक सुरक्षा प्राप्त होगी, साथ ही आगे इस क्षेत्र का उपयोग आक्रमणों के आधार-स्थल के रूप में नहीं किया जाएगा ।

हमास द्वारा शांति समझौते की पुष्टि

हमास के वरिष्ठ अधिकारियों ने इजरायल के विरुद्ध संघर्ष समाप्त करने हेतु समझौता होने के समाचार की पुष्टि की है । 'अल जजीरा' समाचार वाहिनी के एक समाचार के अनुसार कतर, तुर्की तथा मिस्र (इजिप्ट) देशों ने मध्यस्थता करते हुए हमास से वार्ता की । तत्पश्चात् हमास ने इस समझौते पर हस्ताक्षर करने हेतु अपनी सहमति व्यक्त की । हमास द्वारा अपने शस्त्र 'अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल' को सौंपने की तत्परता दर्शाए जाने का दावा किया गया है ।

ट्रम्प के अनुसार इस समझौते का कार्यान्वयन (क्रियान्वयन) नियोजित चरणों में किया जाएगा । हमास द्वारा पूर्णतः शस्त्रत्याग करते ही इजरायली सेना गाजा से पीछे हट जाएगी तथा 'शांति मंडल' नये फिलिस्तीनी पुलिस बल के साथ मिलकर गाजा के निवासियों एवं समीपवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा का दायित्व स्वीकार करेगा ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi