तीन दिनों में दूसरी घटना ।
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) - अज्ञात लोगों द्वारा आक्रमण करके जैश-ए-मोहम्मद के एक प्रमुख कमांडर सलमान अजहर की हत्या कर दी । आक्रमणकारी चारपहिया वाहन से आए तथा उन्होंने अजहर को कुचल दिया ।
इस हत्या से २ दिन पहले ही लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रमुख कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की भी अज्ञात आक्रमणकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने यूसुफ अफरीदी की हत्या को 'टारगेटेड किलिंग' बताया है ।

