रामनाथी (फोंडा, गोवा) - गुजरात की प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ तथा 'सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर' (सामाजिक माध्यमों द्वारा प्रभावी रूप से समाज का दिशादर्शन करनेवाली) काजल हिंदुस्थानी ने १८ अप्रैल २०२६ को रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का सद्भावनापूर्ण अवलोकन किया ।
इस अवसर पर सनातन की साधिका श्रीमती निशिगंधा नाफडे ने काजल हिंदुस्थानी को आश्रम में चल रहे राष्ट्र-धर्म के कार्य की जानकारी दी ।
साधना से उत्पन्न होनेवाली ऊर्जा समष्टि के लिए उपयोग में लाई जाए ! - काजल हिंदुस्थानी
आश्रम एवं कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त करने के उपरांत साधकों से वार्तालाप करते हुए काजल हिंदुस्थानी ने कहा कि आपके महान गुरुदेवजी के कारण आपमें साधना की ऊर्जा उत्पन्न हुई है । इस ऊर्जा का उपयोग समष्टि के लिए किया जाना चाहिए । वर्तमान में लव जिहाद के साथ-साथ अन्य माध्यमों द्वारा भी महिलाओं पर बडे स्तर पर आघात हो रहे हैं । उसके प्रतिकार के लिए भी महिलावर्ग को ही आगे आना चाहिए । महिलाओं में अन्याय के प्रतिकार की जन्मजात क्षमता होती है । दुष्प्रवृत्तियों के विरुद्ध इस क्षमता का उपयोग करने का समय अब आ चुका है ।

