Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केवल आध्यात्मिक साधना और स्वभावदोष निर्मूलन से ही वास्तविक व्यक्तित्व विकास संभव !  - अभिजीत पोलके, हिंदू जनजागृति समिति

केवल आध्यात्मिक साधना और स्वभावदोष निर्मूलन से ही वास्तविक व्यक्तित्व विकास संभव ! - अभिजीत पोलके, हिंदू जनजागृति समिति

त्तीसगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, स्वावलंबी भारत अभियान और हिंदू जनजागृति समिति द्वारा 'कर्मचारी व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला' का आयोजन

भिलाई (छत्तीसगढ) - ''सफलता के लिए तनावमुक्त वातावरण आवश्यक है ।

कार्यस्थल पर वातावरण जितना अधिक सकारात्मक होगा, संवाद उतना ही अच्छा होगा और उत्पादकता बढेगी । ग्राहकों के साथ अच्छा संवाद न कर पाना, आपसी मतभेद, नकारात्मक वातावरण और कार्यक्षमता का अभाव, इन सभी की जड में मनुष्य के स्वभावदोष होते हैं । इन समस्याओं के तात्कालिक उपाय खोजने की अपेक्षा यदि हम मूल स्वभावदोषों पर विजय प्राप्त करने के साथ-साथ साधना करें, तो इसका लाभ हमारे व्यक्तिगत जीवन, व्यवसाय और परिवार, इन सभी को होगा'', ऐसे विचार हिंदू जनजागृति समिति के नागपुर जिला समन्वयक श्री. अभिजीत पोलके ने उद्घाटन सत्र के समय व्यक्त किए ।

'छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज', 'स्वावलंबी भारत अभियान' और 'हिंदू जनजागृति समिति' के संयुक्त तत्त्वावधान में यहां के 'सिविक सेंटर' स्थित सी.ए. भवन में ३ दिवसीय 'कर्मचारी व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला' का आयोजन किया गया था ।

 श्री. अभिजित पोलके, हिन्दू जनजागृति समिति

इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ के वित्त मंत्री श्री. ओ.पी. चौधरी 'ऑनलाइन' सम्मिलित हुए । इस अवसर पर उन्होंने कहा, ''मुझे व्यापारियों की समस्याओं और कठिनाइयों की पूरी जानकारी है । किसी भी अधिकारी के कारण उत्पन्न होनेवाली अनावश्यक कठिनाइयों के विषय में मैं
सहायता करने के लिए सदैव तत्पर हूं । व्यापारी बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं रख सकते हैं ।''

'छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज' के प्रदेश महामंत्री श्री. अजय भसीन, भिलाई शाखा के अध्यक्ष श्री. गारगी शंकर मिश्र, चेंबर ऑफ कॉमर्स के श्री. दिनकर बसोतिया के नेतृत्व में इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था । इस कार्यशाला में टीम वर्क (सांघिक कार्य), नेतृत्व कौशल, कर्मचारियों के बीच आपसी संवाद और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया गया ।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री. गारगी शंकर मिश्र ने अध्यात्म के माध्यम से व्यक्तित्व विकास को बढावा देने के समिति के प्रयासों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा, ''यह हमारी शाश्वत परंपरा की विशेषता है । इसके माध्यम से हम सभी आदर्श नागरिक और सफल व्यापारी बन सकते हैं, अपना व्यवसाय बढा सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं । इसके साथ ही आज हमारी प्रगति के लिए व्यस्त दिनचर्या से स्वयं के लिए समय निकालकर आत्मपरीक्षण करने की आवश्यकता है ।'' श्री. अजय भसीन ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की भविष्य की दिशा और परिणाम पर मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम का संचालन श्री. सुनील मिश्र ने किया ।

क्षणिकाएं

१. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ और उभरते उद्योगपतियों के साथ-साथ मार्गदर्शक वक्ताओं का सम्मान किया गया ।

२. श्री. अजय भसीन ने हिंदू जनजागृति समिति द्वारा क्रियान्वित किए 'तनाव नियंत्रण' और 'स्वभावदोष-निर्मूलन', इन विषयों के बारे में जानकारी ली ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi