Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mumbai Bangladeshi Infiltrators : भारतीय नागरिकता के लिए महाराष्ट्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बनाए बनावटी राशन कार्ड !

Mumbai Bangladeshi Infiltrators : भारतीय नागरिकता के लिए महाराष्ट्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बनाए बनावटी राशन कार्ड !

मुंबई में मिले २० नकली राशन कार्ड; अन्य जिलों में भी संभावना !

श्री. प्रीतम नाचणकर, विशेष प्रतिनिधि, दैनिक 'सनातन प्रभात'

मुंबई, २९ जुलाई (वार्ता.) - निर्वाचन पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि भारत की नागरिकता के प्रमाण प्राप्त करने के लिए प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करने हेतु बांग्लादेशी घुसपैठियों ने महाराष्ट्र में नकली (बनावटी) राशन कार्ड बनाए ।

अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए गए खोज अभियान में मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा बनाए गए २० नकली राशन कार्ड पाए गए । अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने यह सूचना दी । इन राशन कार्डों के माध्यम से राशन की दुकानों से अनाज नहीं लिया गया है । अतः केवल नागरिकता के लिए ही ये पहचान पत्र बनाए जाने का तथ्य स्पष्ट होता है ।

विगत मास में छत्रपति संभाजीनगर से अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पास एक नकली राशन कार्ड की शिकायत आई है; परंतु मुंबई के अतिरिक्त अद्याप राज्य के अन्य किसी भी जिले से इस विषय की रिपोर्ट अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को प्राप्त नहीं हुई है ।

अन्य जिलों में भी अवैध राशन कार्डों की संभावना !

अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा वर्ष २०२५ में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) से प्राप्त बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची राज्य के सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को भेजी गई है; परंतु १० मास व्यतीत होने पर भी अन्य किसी जिले से इस विषय की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । केवल मुंबई से सूचना प्राप्त हुई है । अतः अन्य जिलों में भी नकली राशन कार्ड मिलने की संभावना से अस्वीकार नहीं किया जा सकता ।

क्या है प्रकरण ?

महाराष्ट्र राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने विगत २ वर्षों में राज्य सरकार के पास बांग्लादेशी घुसपैठियों की ३ सूचियां भेजी हैं । इनमें लगभग ४० सहस्र से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हैं । इन सभी पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीकृत किए गए हैं । इनमें से कुछ व्यक्तियों को बांग्लादेश भेज दिया गया, तो कुछ पर वैधानिक कार्रवाई चल रही है । इन घुसपैठियों पर कार्रवाई की गई हो, फिर भी इससे पूर्व घुसपैठियों ने आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस), पैन कार्ड आदि कूट रचित (बनावटी) प्रलेख (दस्तावेज) बनाकर विभिन्न स्थानों पर उनका उपयोग वृहद स्तर पर किया है । इसलिए राशन कार्डों में भी घुसपैठियों के नाम हैं क्या ? इसकी निश्चितता करने के लिए अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पास भी घुसपैठियों के नाम भेजे गए हैं ।

ये भी पढें →Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र - १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे

सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों की 'ऑनलाइन कांफ्रेंस' लेंगे ! - अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

राज्य के सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम राशन कार्ड में मिले क्या ? इस विषय में सूचना देने के लिए अब तक ३ बार स्मरण पत्र भेजे गए हैं । इस विषय में 'ऑनलाइन कांफ्रेंस' विगत मास में आयोजित की जानी थी; परंतु किन्हीं कारणों से वह संपन्न नहीं हो सकी । इस विषय में 'शीघ्र ही ऑनलाइन कांफ्रेंस लेकर आख्या मांगी जाएगी', ऐसा अन्न एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi