|
मुंबई - यहां के गोरेगांव (पूर्व) स्थित दिंडोशी संतोषनगर क्षेत्र में दक्षिण भारतीय समाज द्वारा श्री मरियम्मा देवी की शोभायात्रा निकाली गई थी ।
इस अवसर पर शोभायात्रा में श्रीराम के भक्तिगीत बजाए जा रहे थे । उसी समय मुसलमानों ने तलवार एवं लौह दंड की सहायता से हिन्दुओं पर आक्रमण कर दिया । इसमें बजरंग दल के ३ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं । इस प्रकरण में पुलिस ने ८ व्यक्तियों को बंदी बनाया है एवं अभियोग पंजीकृत किया है । "यदि यह कार्रवाई मात्र दिखावे के लिए की गई है, तो हम पुनः आंदोलन करेंगे", ऐसी चेतावनी बजरंग दल ने दी है । (हिन्दुओं, बार-बार आंदोलन न करने पडे, इसके लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करें ! - संपादक)
तत्पश्चात, आक्रमणकारियों के अनधिकृत आवासों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया । इन आवासों के अनधिकृत होने की परिवाद (शिकायत) महापालिका प्रशासन को प्राप्त होने के पश्चात यह कार्रवाई की गई । इस समय महापालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस का व्यापक सुरक्षा बल तैनात था ।
'हनुमान चालीसा' का पाठ करनेवाले हिन्दुओं को ही पुलिस ने रोका ! शोभायात्रा में जहां आक्रमण हुआ था, उस स्थान पर बजरंग दल द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था । तब पुलिस ने कार्यकर्ताओं से कहा, "हनुमान चालीसा का पाठ बाहर करें । यहां विधि एवं व्यवस्था (कानून-व्यवस्था) बिगडने की संभावना है ।" किंतु बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने निर्णय पर अडिग रहे । (आक्रमणकारी धर्मांधों को छोडकर, हिन्दुओं से ही अभद्रता करनेवाले पुलिसकर्मियों को पदच्युत ही कर देना चाहिए ! - संपादक) |
संपादकीय भूमिका
|

