Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को 'हनी ट्रैप' में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !

Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को 'हनी ट्रैप' में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !

(हनी ट्रैप अर्थात महिला के माध्यम से व्यक्ति को जाल में फंसाना । शत्रु राष्ट्र की गुप्तचर महिला द्वारा सैन्याधिकारी अथवा सैनिक को प्रेम के जाल में फंसाकर सेना की गोपनीय सूचना प्राप्त करने के लिए रचे गए षड्यंत्र को हनी ट्रैप कहते हैं ।)

AI निर्मित चित्र

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) - डोडा जिले के एक युवक को 'हनी ट्रैप' करने का पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस - अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी) का षड्यंत्र विफल हो गया । एक पाकिस्तानी महिला के नाम से फेसबुक पर आई 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' तथा धन के प्रलोभन में न आते हुए इस युवक ने देशद्रोह करने से स्पष्ट मना कर दिया । धन के बदले सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षा बलों की चौकियों एवं गतिविधियों के चित्र भेजने के लिए महिला ने उसे कहा था ।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ

युवक को पाकिस्तान से आने वाले संदेहास्पद 'व्हाट्सएप कॉल्स' पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां दृष्टि रखे हुए थीं । इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक के निवास स्थान पर छापा मारकर उसे अपनी कस्टडी (अभिरक्षा) में ले लिया । उससे गहन पूछताछ की गई । इस समय उसकी निर्दोषता सिद्ध होने के कारण पुलिस ने उसे मुक्त कर दिया । यद्यपि सुरक्षा के कारणों से उसका नाम गुप्त रखा गया है एवं वह वर्तमान में पुलिस की निगरानी में है ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanatan Prabhat Hindi