|
भोपाल (मध्य प्रदेश) - नीमच जिले के मनासा शहर में १ अप्रैल की रात पंचर बनाने का काम करनेवाले ५५ वर्षीय अब्दुल रहमान ने १३ वर्षीय अवयस्क हिन्दू लडकी के साथ अत्याचार करने का प्रयास किया ।
इस घटना के पश्चात अगले दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत रास्ता जाम कर आंदोलन किया तथा आरोपी के विरुद्ध कडी कार्रवाई की मांग की ।
१. अब्दुल रहमान पीडित परिवार के पडोस में ही रहता है । वह १ अप्रैल की रात पीडिता के घर में घुसा एवं लडकी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा । जब लडकी चिल्लाने लगी, तो उसने उसे धमकाकर वहां से भाग गया । परिवार के लौटने पर लडकी ने रोते हुए पूरी घटना बताई ।
२. यह समाचार शहर में फैलते ही आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया तथा रास्ता जाम कर दिया । इस समय हिन्दू संगठनों से जुडे व्यक्तियों ने भी प्रशासन से मांग की कि 'आरोपी को तुरंत बंदी बनाया जाए एवं उसके अवैध निर्माण को गिराया जाए' ।
३. ग्राम पंचायत ने भी उस निर्माण पर नोटिस चस्पा किया तथा जेसीबी मशीन को घटनास्थल पर बुलाया । पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों से शांत रहने की अपील कर रहे थे; परंतु भीड आरोपी का घर तत्काल गिराने की मांग पर अडी थी ।
४. कुछ आक्रोशित ग्रामीण आरोपी के घर में घुस गए तथा वहां तोडफोड की । जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो भीड की ओर से पथराव किया गया । स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा तथा आंसू गैस के गोले छोडने पडे । इससे गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का वातावरण बन गया ।
५. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया ने बताया कि कुछ लोगों ने कानून हाथ में लेने का प्रयास करते हुए पथराव किया । वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है तथा शांति स्थापित हो गई है । उपद्रव में सम्मिलित कुछ युवकों को बंदी बना लिया गया है तथा उनकी मोटरसाइकिलें अधिग्रहित कर ली गई हैं ।
संपादकीय भूमिका भारत में यदि वासनांधों को सबक नहीं सिखाया गया, तो भविष्य में भीड ही कानून हाथ में लेकर उन्हें सबक सिखाएगी, यह सरकार एवं प्रशासन को नहीं भूलना चाहिए ! |

