|
(स्टीम रोलर अर्थात सडक निर्माण में अथवा सुधार के कार्य में उपयोग किया जानेवाला एक भारी यंत्र)
कोलकाता (बंगाल) - 'यदि तुमने हमें मतदान नहीं किया तथा हमारे साथ द्रोह किया, तो मतगणना के उपरांत तुम पर स्टीम रोलर चलाया जाएगा । मैं यह बात खुले आकाश के नीचे बोल रहा हूं । मैं ४ मई को चुनाव परिणाम आने के उपरांत हमें मतदान न करनेवालों पर स्टीम रोलर चलाऊंगा', मतदाताओं को ऐसी धमकी देनेवाले तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रमुख हफीजुल मुल्ला को पुलिस ने बंदी बनाया है । दक्षिण २४ परगना के जिबंतला परिसर में विरोधियों को सार्वजनिक रूप से उक्त धमकी देने का उनका वीडियो प्रसारित हुआ था ।
भाजपा ने यह वीडियो प्रसारित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की । भाजपा ने कहा कि तृणमूल के पास अब मतदाताओं को धमकाने तथा उनमें भय उत्पन्न करने के अतिरिक्त कुछ शेष नहीं बचा है । उसे यह ज्ञात है कि बंगाल की जनता अब भ्रष्टाचार एवं तुष्टीकरण की राजनीति को अधिक सहन नहीं करेगी ।
चुनाव अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि चुनाव के समय में इसप्रकार की धमकी की भाषा सहन नहीं की जाएगी । वर्तमान समय में इसकी जांच चल रही है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
संपादकीय भूमिका
|

