न्यूयॉर्क (अमरीका) - अमरीका के न्यू इंग्लैण्ड भाग में ३० मई की दोपहर अचानक २ भीषण विस्फोटों के स्वर सुनाई दिए । इससे मैसाच्युसेट्स एवं रोड आइलैण्ड इन राज्यों के अनेक भागों के लोगों में भय व्याप्त हो गया ।
यद्यपि यह विस्फोट अमरीका के आकाश में फटे उल्कापिण्ड के कारण होने की बात उपरान्त समझ में आई । अनेक नागरिकों ने बताया कि, विस्फोट इतने तीव्र थे कि, उनके घर एवं भवन हिल गए ।
भीषण विस्फोटों के पीछे यह था कारण !
अमरीकी अन्तरिक्ष संस्था 'नासा' ने स्पष्ट किया कि, यह विस्फोट किसी दुर्घटना अथवा आक्रमण के कारण नहीं हुए । एक बडे उल्कापिण्ड के वातावरण में हुए विस्फोट के कारण यह विस्फोट हुए । साधारण ३ फीट चौडा यह उल्कापिण्ड अनुमानतः १ लाख २० सहस्र किलोमीटर प्रति घण्टा वेग से पृथ्वी के वातावरण में प्रविष्ट हुआ । मैसाच्युसेट्स एवं न्यू हैम्पशायर इनकी सीमा पर अनुमानतः ६४ किलोमीटर ऊंचाई पर यह उल्कापिण्ड फटकर बिखर गया ।
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस विस्फोट से साधारण ३०० टन टी.एन्.टी. के (ट्रिनायट्रोटोल्यूईन - विस्फोटक शक्ति मापने का प्रामाणक) बराबर की ऊर्जा बाहर निकली । इससे अत्यधिक प्रकाश एवं तीव्र विस्फोटों के स्वर सुनाई दिए ।

