Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दस हजार का इनामी बदमाश व गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

दस हजार का इनामी बदमाश व गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

पलवल। पलवल बीएससी की छात्रा को खेतों ले जाकर गैंगरेप करने वाले व दस हजार के इनामी बदमाश तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 17 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों को भी बरामद किया है। तीसरा आरोपी पहले भी 7 संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने शनिवार को बताया कि अमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रीतम को सूचना प्राप्त हुई कि छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाला तीसरा आरोपी गांव मिंडकोला के झीरी वाले मंदिर के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरा उर्फ जयकिसन निवासी गांव मिंडकोला बताया। जबकि इस वारदात में शामिल आकाश निवासी गांव कुरैरा शाहपुर व मोहन निवासी गांव मिंडकोला को पहले ही गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

आरोपी भूरा व मोहन के कब्जे से 17 हजार रुपये की नकदी, 23 ग्राम सोना व 300 ग्राम चांदी को बरामद किया गया है। आरोपी भूरा उर्फ जयकिसन ने पहले भी लूट, चोरी, जानलेवा हमला करने, मारपीट व लूट की योजना बनाते हुए 7 संगीन वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। जिनमें से वह कुछ वारदातों में गिरफ्तार हो चुका है तथा कुछ में फरार चल रहा है। आरोपी को भूरा को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanjeevnitoday