जयपुर।पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा राजे ने एसएमएस स्टेडियम इंडोर हॉल में जयपुर मेट्रो द्वितीय फेज़ के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार का दिन राजस्थान के लिए सौगात दिवस बना दिया।जब भी राजस्थान ने कोई सपना देखा,मोदी जी ने साकार किया।
श्रीमती राजे ने कहा कि मोदी जी ने 16 जनवरी,2018 को रिफाइनरी की नीव रखी और उन्होंने ही इसका उद्घाटन किया।उनके नेतृत्व में 3 जून,2015 को जयपुर की पहली मेट्रो शुरू हुई।
उन्होंने ही मेट्रो फेज- 2 की नीव रखकर 'विकसित भारत-विकसित राजस्थान' की कल्पना को आगे बढ़ाया।इससे मोदी जी के 'न्यू इंडिया' मिशन को पंख लगेंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई दी।
पीएम ने ज्योंही वसुन्धरा का नाम लिया
तालियों से पूरा पांडाल गूंज उठा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्यों ही पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन में पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा राजे का नाम लिया,तालियों की आवाज से पूरा पांडाल गूंज उठा।यहाँ तक कि जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी खूब तालियाँ बजी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोगों को भी लगता था कि पता नहीं गुजरात राजस्थान को पानी देगा या नहीं।लेकिन हमारा सौभाग्य था कि राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार।गुजरात में भी बीजेपी की सरकार।उस समय मैं गुजरात में मुख्यमंत्री था।यहाँ बहन वसुन्धरा जी मुख्यमंत्री थी और हम दोनों ने मिलकर बिना कोई संघर्ष,बिना कोई वाद-विवाद,बिना कोई आंदोलन,बिना कोई लड़ाई गुजरात से नर्बदा का पानी राजस्थान के साथ साझा किया।
श्रीमती राजे का यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा,सांसद मंजू शर्मा,विधायक काली चरण सराफ,गोपाल शर्मा,मेट्रो के चेयरमैन वैभव गालरिया और जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने स्वागत किया।
Author: Devender Singh
tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

