Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उदयपुर के झाड़ोल में ग्राम विकास चौपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा महिला सशक्तीकरण - Sanjeevni Today

उदयपुर के झाड़ोल में ग्राम विकास चौपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा महिला सशक्तीकरण - Sanjeevni Today

राजीविका ने महिलाओं को बनाया आर्थिक रूप से सक्षम

- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उदयपुर/जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला के उत्थान के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। इन सभी के सुझावों को राज्य बजट में भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश में विकास को नई दिशा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री शनिवार को उदयपुर में झाड़ोल के ग्राम बीड़ा में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर, हर घर नल से जल जैसे कदम उठाएं हैं। अच्छी शिक्षा के लिए बालिकाओं को साईकिल, स्कूटी और यूनिफॉर्म दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर अनुदान का लाभ मिल रहा है। बुजुर्ग माताओं को पेंशन मिल रही है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को मा वाउचर योजना का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीविका के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी महत्वपूर्ण पहल की।

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय कलाकारों ने वालर नृत्य एवं बच्चों ने गैर नृत्य कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री का राजीविका महिलाओं से संवाद

सीआरपी टीम ने मुझे एसएचजी से जोड़ा और प्रशिक्षण दिया। जिसके बाद मैंने काम प्रारंभ किया तथा आज मेरे गांव में 35 समूह हैं। मैंने दिव्यांग सखी के रूप में दिव्यांगों की मदद कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाया। बीसी सखी एवं डाटा एंट्री सखी का भी काम किया। राजीविका ने मुझे मास्टर ट्रेनर बनाया। आज मैं लखपति दीदी हूं। यह सबकुछ राजीविका के प्रशिक्षण और सहयोग से संभव हो पाया है।

- गायत्री सुथार

वर्ष 2014 में मेरे समूह का गठन हुआ, जिससे जुड़कर मैंने एंट्री करने का काम किया। साथ ही, 10वीं और 12वीं कक्षा भी पास की। आज मेरे गांव में एसएचजी की संख्या 2 से बढ़कर 16 हो गई है। इन सभी को मैं संभाल रही हूं। मैंने पशु सखी का काम किया। समूह से 40 हजार का लोन लेकर बकरी पालन किया। इससे मुझे एक वर्ष में एक लाख 20 हजार रुपये की आमदनी हुई। राजीविका की वजह से मेरी आर्थिक स्थिति सुधरी है। हर माह मुझे 17 से 18 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

- मीरा देवी

वर्ष 2018 में एसएचजी से जुड़ी। सबसे पहले मैंने बीके का काम किया और राजीविका के माध्यम से प्रशिक्षण लेती रही, साथ ही मेरी आय बढ़ने लगी। कलस्टर कॉर्डिनेटर की ट्रेनिंग ली और दो वर्ष तक काम किया। साथ-साथ कलस्टर मैनेजर और अकाउंटेंट का काम भी किया। इसके बाद मैंने वंदन मैंनेजर के रूप में काम प्रारंभ किया, जिससे मुझे 15 हजार रुपये प्रति माह की आय होने लगी। समूह से लोन लेकर सिलाई का काम किया। राज्य सरकार की बजट घोषणा से मुझे टैबलेट मिला, जिससे मैं समूह का काम करती हूं। आज मेरी प्रतिवर्ष आय 3 लाख रुपये है। जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद।

- रेखा मेघवाल

मेरी घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। सीआरपी टीम ने मुझे समूह से जोड़ा और प्रशिक्षण दिया। जिससे मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। बैंक सखी के रूप में मैंने काम किया और समूह से लोन लेकर भी अपनी आमदनी बढ़ाई। मुझे 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना का भी मुझे लाभ मिला है। आज मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर बहुत खुशी हो रही है। राजीविका से जुड़ने की वजह से यह संभव हो पाया है।

- भानु कुमारी

इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक प्रताप लाल भील, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author: Rashmi Repoter


Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sanjeevnitoday