Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अक्षय का खौफनाक 'हैवान' अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

अक्षय का खौफनाक 'हैवान' अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

Shagun News 1 week ago

मुंबई: 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में रोमांच चरम पर पहुंच गया है। अक्षय कुमार बेहद डार्क और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ अली खान ने नेत्रहीन व्यक्ति की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है।

निर्देशक प्रियदर्शन ने डार्क माहौल, रहस्य और दमदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ कसी हुई थ्रिलर पेश की है, जिसमें दोनों किरदारों का बिल्ली-चूहे वाला खेल सबसे बड़ी खासियत है।

बोमन ईरानी जज, सैयामी खेर पुलिस अधिकारी के साथ श्रिया पिलगांवकर और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर दर्शकों के मन में यही सवाल छोड़ता है जब हीरो और हैवान आमने-सामने होंगे, तो बाजी किसके हाथ लगेगी?

KVN Productions और Thespian Films की 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Shagun News