Dailyhunt
बंगाल जीत के बाद BJP का पूरा फोकस अब यूपी पर!

बंगाल जीत के बाद BJP का पूरा फोकस अब यूपी पर!

Shagun News 5 days ago

खनऊ/दिल्ली: लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में मिली सफलता के बाद भाजपा अब पूरी ताकत उत्तर प्रदेश पर केंद्रित कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन और सरकार दोनों में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है।

कैबिनेट विस्तार पर तेज रफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, 10 मई से पहले कैबिनेट विस्तार की प्रबल संभावना है। मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को तरजीह दी जाएगी, जबकि उम्रदराज और प्रदर्शन में पिछड़े मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है।

संगठन में बड़े बदलाव संभव

15 मई तक संगठनात्मक स्तर पर भी बड़े फेरबदल हो सकते हैं। भाजपा जातीय समीकरणों को साधने पर खास ध्यान दे रही है। लखनऊ से दिल्ली तक चली लंबी बैठकों और नेताओं से फीडबैक के बाद नया खाका तैयार कर लिया गया है।

त्रिमंडलीय रणनीति

चुनावी रणनीति के तहत सरकार और संगठन में एक साथ बदलाव किए जाएंगे। अप्रैल महीने भर चली विभिन्न स्तर की बैठकों के बाद अब फैसले चरणबद्ध तरीके से लिए जाएंगे। 10 से 15 मई के बीच दो बड़े फैसले आने की संभावना है, जिसमें कैबिनेट विस्तार और संगठनात्मक बदलाव शामिल हैं।

CM योगी और केंद्रीय नेतृत्व का मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कई दौर की अहम बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए फीडबैक को शामिल कर नई रणनीति तैयार की गई है।

बता दें कि भाजपा अब यूपी को 2027 के लिए "मिशन मोड" में ले जा रही है। आगामी दिनों में होने वाले बदलाव न सिर्फ सरकार की छवि को निखारेंगे बल्कि आगामी चुनावी मैदान में पार्टी को नई ऊर्जा भी देंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Shagun News