Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कान्स में छाया सोनिया बंसल का 'राधा रानी' अवतार

कान्स में छाया सोनिया बंसल का 'राधा रानी' अवतार

Shagun News 2 days ago

मुंबई : 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। बिग बॉस 17 फेम अभिनेत्री सोनिया बंसल ने रेड कार्पेट पर 'राधा रानी' वाली दिव्य छवि पेश कर सबका ध्यान खींच लिया।

राधा रानी इंस्पायर्ड लुक

सोनिया ने मशहूर डिजाइनर डॉली जे द्वारा तैयार पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी फ्यूजन आउटफिट में शानदार अंदाज बिखेरा। सफेद फूलों की कढ़ाई, गोल्ड डिटेलिंग और शीयर दुपट्टे के साथ एमरल्ड-अनकट डायमंड ज्वेलरी ने उनके लुक को रॉयल टच दिया।

हाथों में आलता, माथे पर छोटी बिंदी और बालों में मोरपंख लगाकर उन्होंने पूरा लुक भारतीय पौराणिकता से जोड़ दिया। यह लुक देखकर हर कोई उनके राधा रानी अवतार की तारीफ कर रहा है।

फिल्म प्रमोशन के साथ सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व

सोनिया अपनी आगामी पर्यावरण आधारित फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ' को प्रमोट करने कान्स पहुंची थीं। फिल्म में वनों की कटाई जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। इस फिल्म में उनके साथ शिव ठाकरे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

सोनिया ने कहा, "कान्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।"

अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर सोनिया बंसल ने ग्लैमर और गर्व दोनों को साथ लेकर रेड कार्पेट पर धमाल मचा दिया। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Shagun News