लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में एक और सकारात्मक खबर सामने आई है। शहर की प्रतिष्ठित संस्था SKD Academy अब अपनी छठी शाखा के रूप में SKD International School शुरू करने जा रही है। यह नया स्कूल आधुनिक शिक्षा को भारतीय संस्कृति और मूल्यों के साथ जोड़कर छात्रों का समग्र विकास करने का लक्ष्य रखता है।
नई शाखा में स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक सुविधाएं और वैश्विक स्तर का शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि स्कूल को Cambridge University Press & Assessment का नॉलेज पार्टनर बनाया गया है, जिससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा।
5 अप्रैल 2026 (कल) सुबह 9 बजे अवध विहार योजना, सेक्टर-9 में इस स्कूल का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर "एक्सप्लोरेशन कार्निवाल" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों के लिए रोचक और शैक्षिक गतिविधियों की भरमार रहेगी।
कार्निवाल में चार मुख्य एरीना बनाए गए हैं - एडवेंचर एरीना, फन एरीना, एक्टिविटी एरीना और एक्सप्लोरेशन एरीना। दुनिया के विभिन्न देशों की थीम पर आधारित गतिविधियां भी बच्चों का इंतजार कर रही हैं। इनमें शामिल हैं:
भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने के लिए "मेलोडी एंड मोशन" कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके अलावा तकनीक प्रेमी बच्चों के लिए डिजिटल डिस्कवरी लैब, फ्यूचर टेक लैब और ग्लोबल इनोवेशन लैब में नई तकनीकों और विज्ञान के प्रयोग करने का मौका मिलेगा।कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष काउंसलिंग काउंटर भी लगाया जाएगा, जहां अभिभावक और छात्र अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे।
बता दें कि SKD Academy पहले से ही लखनऊ में अपनी पांच शाखाओं के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है। नई शाखा के साथ संस्थान का मानना है कि यह विस्तार लखनऊवासियों के विश्वास और समर्थन का नतीजा है। स्कूल न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक समझ और तकनीकी कौशल के संतुलित विकास पर जोर देगा।
अभिभावकों के लिए निमंत्रण:
शहर के सभी अभिभावक और बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल की आधुनिक सुविधाओं और शैक्षिक वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकते हैं।यह नई शुरुआत लखनऊ के शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाली है, जो छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा के साथ-साथ भारतीय मूल्यों से जोड़ेगी।
तारीख: 5 अप्रैल 2026
समय: सुबह 9 बजे से
स्थान: अवध विहार योजना, सेक्टर-9, लखनऊ

