Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

Shagun News 2 weeks ago

खनऊ, 31 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर आज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महान साहित्यकार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उधम सिंह और मुन्ना सिंह चौहान को भी याद किया

इसी अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह तथा रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रेमचंद की कालजयी कृतियों को किया याद

अनुपम मिश्रा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं से हिंदी-उर्दू साहित्य को नई ऊँचाइयाँ दीं। खासकर 'गोदान' के माध्यम से किसान जीवन, संघर्ष और चेतना को जिस यथार्थ और संवेदनशीलता से चित्रित किया, वह विश्व साहित्य में भी अद्वितीय है। उनकी रचनाएँ आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

'गोदान' भेंट कर सम्मान

कार्यक्रम में प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय सचिव श्रीश चंद्र श्रीवास्तव ने अनुपम मिश्रा को मुंशी प्रेमचंद की कृति 'गोदान' स्मृति स्वरूप भेंट की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

उपस्थित रहे यह प्रमुख पदाधिकारी

इस अवसर पर प्रोफेशनल मंच प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, कार्यालय प्रभारी रमावती तिवारी, विकास सिंह, रमेश कश्यप, पी.के. पाठक, मुकेश वर्मा, बिपिन द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Shagun News