महाराष्ट्र के नासिक शहर के शिवाजीनगर इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ हुई चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। महिला को नौकरी दिलाने का लालच देकर पैसे ठगे गए, लेकिन जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो उसे बुरी तरह पीटा गया।
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें एक व्यक्ति महिला पर लात-घूंसे बरसाता नजर आ रहा है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को अच्छी नौकरी का वादा किया था। विश्वास दिलाकर उससे पैसे लिए गए। लेकिन नौकरी न मिलने पर जब महिला ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने न सिर्फ इनकार कर दिया बल्कि उसे बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है जो खुले मैदान में महिला को जमीन पर गिराकर लातों-घूसों से कुचला जा रहा था, जबकि कुछ लोग तमाशा देखते रहे। यह घटना न सिर्फ धोखाधड़ी, बल्कि महिला शोषण का ज्वलंत उदाहरण बन गई है।
सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश, यूजर्स बोले - "मानवता का अपमान!"
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर कोई दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। कुछ प्रमुख प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं:
नासिक पुलिस पर दबाव, क्या होगी कार्रवाई?
घटना के वायरल होने के बाद नासिक पुलिस से तुरंत संज्ञान लेने और दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग जोर पकड़ रही है। लोग कह रहे हैं कि नौकरी के नाम पर ठगी अब आम हो गई है, लेकिन जब हिंसा जुड़ जाए तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पीड़िता को न्याय मिले और ऐसे अपराधियों को सबक मिले, यही सबकी मांग है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर ें -
फिलहाल यह घटना एक बार फिर सवाल उठा रही है कि क्या हमारी महिलाएं नौकरी की तलाश में ऐसे जाल में फंसती रहेंगी? समाज और प्रशासन को अब जागना होगा!

