Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

Shagun News 2 weeks ago

मुंबई : झारखंड के हज़ारीबाग से निकलकर रानी कोमल जैन ने प्रीमियम गोल्ड-लुक ज्वेलरी ब्रांड स्मार्स ज्वेलरी की स्थापना कर नई मिसाल कायम की है। ज्वेलरी डिज़ाइन और जीआईए मुंबई से जेमोलॉजी की पढ़ाई के बाद उन्होंने महसूस किया कि असली सोने के गहने महंगे होने और सुरक्षा कारणों से अक्सर बैंक लॉकर तक सीमित रह जाते हैं।

इसी सोच के साथ दिसंबर 2022 में उन्होंने स्मार्स की शुरुआत की, जो प्रीमियम 22 कैरेट गोल्ड माइक्रोन प्लेटिंग वाली ब्रास ज्वेलरी किफायती कीमत पर उपलब्ध कराती है। मात्र साढ़े तीन वर्षों में कंपनी ने 100 प्रतिशत से अधिक वार्षिक वृद्धि दर्ज की है और देशभर की 3 लाख से ज्यादा महिलाओं का भरोसा जीता है। रानी का लक्ष्य हर महिला को हर दिन आत्मविश्वास और खूबसूरती का एहसास कराना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Shagun News