Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का 'चिमणा' रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, 'गोंधळ' में लोकगीत का नया अंदाज

साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का 'चिमणा' रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, 'गोंधळ' में लोकगीत का नया अंदाज

Shagun News 1 week ago

मुंबई: गणेश चतुर्थी 2026 के पावन अवसर पर भक्ति संगीत प्रेमियों के लिए 'श्री गणेश वंदना' खास सौगात बनने जा रही है। हैलो सेतु मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम ने इस भजन की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली है।

संगीत अमित शरद त्रिवेदी और बोल धर्मेंद्र एहसास के हैं। हालिया कार्यक्रम में पोस्टर अनावरण के साथ पहली झलक भी सामने आई। साधना सरगम ने कहा कि गणपति बप्पा को समर्पित यह भजन उनके लिए खास है और श्रोताओं को भक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा देगा। निर्माता कौशल चौधरी का उद्देश्य भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव वाला भक्ति संगीत पेश करना है। इसी बैनर ने पहले साधना सरगम की आवाज में श्रीकृष्ण भजन भी जारी किया था। 'श्री गणेश वंदना' गणेश चतुर्थी पर रिलीज होगी।

उधर, अवॉर्ड-विनिंग मराठी थ्रिलर 'गोंधळ' के पारंपरिक लोकगीत 'एक चिमणा चिवचिवाला' को रैपर बादशाह ने अपने सिग्नेचर रैप और हिप-हॉप बीट्स से नया रंग दिया है। दिव्या कुमार, बादशाह, नागेश मोरवेकर और नेहा खान की आवाजों से सजा 'चिमणा' रिलीज होते ही चर्चा में है। लोकधुन की मूल आत्मा बनाए रखते हुए युवा और डिजिटल ऑडियंस के लिए तैयार इस ट्रैक में महाराष्ट्रीयन सुरों पर बादशाह की एनर्जी देसी-ग्लोबल फ्लेवर देती है। संतोष दावखर निर्देशित फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर इलैयाराजा हैं। फिल्म हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज के लिए तैयार है और 'चिमणा' ने इसकी चर्चा को नई म्यूजिकल ऊंचाई दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Shagun News