Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

Shagun News 1 week ago

खनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त आयोजन में चले श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को शानदार समापन हो गया। टूर्नामेंट में रोमांचक फाइनल मुकाबलों के बाद शौर्य प्रताप सिंह ने पुरुष एकल और अनायिका ने महिला एकल वर्ग में खिताब पर कब्जा जमाया।

ओपन वर्ग के चैंपियन

युगल वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

उभरते सितारों का जलवा
11 वर्ष, 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष के विभिन्न आयु वर्गों में अभिजय, किमाया, समृद्ध पाण्डे, अनविका, दीपक सहगल, सारा, अतुल मोहन, आद्या कटियार समेत कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी क्लास दिखाई। इन युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर भविष्य की बड़ी उम्मीद जताई।

समापन अवसर पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक ले. कर्नल गौरव सिंह मुख्य अतिथि रहे। यूपी फिन स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

एक्सीलिया स्कूल के चेयरमैन पुनीत पाठक, वाइस चेयरपर्सन मंजू पाठक, निदेशक आशीष पाठक और मुख्य कोच देवेंद्र कौशल समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट ने लखनऊ के बैडमिंटन प्रेमियों को शानदार खेल का मजा दिया और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Shagun News