Dailyhunt
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, RR ने आखिरी ओवर में 6 रन से जीत की हासिल

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, RR ने आखिरी ओवर में 6 रन से जीत की हासिल

Sports Galiyara 1 week ago
IPL 2026, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Highlights: आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 210 रन बनाए।
जवाब में गुजरात की टीम आखिरी ओवर तक लड़ती रही, लेकिन लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई।

आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला शनिवार (4 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 70 रन जोड़े।

वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि यशस्वी जयसवाल ने 36 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने पारी की जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसका नतीजा रहा कि टीम ने 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा राशिद खान, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी 1-1 सफलता मिली।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी ठीक ठाक रही। साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र (18 रन) ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 44 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

हालांकि मध्यक्रम में टीम लड़खड़ा गई। जोस बटलर (26), ग्लेन फिलिप्स (3), वाशिंगटन सुंदर (4), राहुल तेवतिया (12) और शाहरुख खान बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे दबाव बढ़ता गया।

आखिरी ओवरों में राशिद खान (24) और कगिसो रबाडा (23*) ने आठवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने राशिद खान का अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया और राजस्थान को 6 रन से जीत दिलाई।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। कप्तान रियान पराग, तुषार देशपांडे और नांद्रे बर्गर को भी 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और 4 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई, जबकि गुजरात टाइटंस को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sports Galiyara