Dailyhunt
कौन है साकिब हुसैन? अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर रचा इतिहास और IPL की खास लिस्ट में बनाई जगह

कौन है साकिब हुसैन? अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर रचा इतिहास और IPL की खास लिस्ट में बनाई जगह

Sports Galiyara 1 week ago
ईपीएल 2026 में 21 साल के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में ही धमाल मचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही साकिब ने IPL की एक खास लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार (13 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। बिहार के गोपालगंज से आने वाले 21 साल के इस अनकैप्ड पेसर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। उनके इस प्रदर्शन के सहयोग से सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में 57 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

साकिब हुसैन IPL इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। वहीं उनका ये 24 रन देकर 4 विकेट का स्पेल IPL डेब्यू में संयुक्त रूप से चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा है। इस खास लिस्ट में उनसे आगे अल्ज़ारी जोसेफ, एंड्रयू टाय, शोएब अख्तर और केवोन कूपर का नाम शामिल हैं।

IPL डेब्यू में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन:

  1. अल्ज़ारी जोसेफ - 6/12
  2. एंड्रयू टाय - 5/17
  3. शोएब अख्तर - 4/11
  4. केवोन कूपर - 4/26
  5. आश्विनी कुमार - 4/24
  6. साकिब हुसैन - 4/24
  7. डेविड वीज़े - 4/33
  8. प्रफुल्ल हिंगे - 4/34

साकिब हुसैन अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। 140 से 145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस पेसर को "गोपालगंज एक्सप्रेस" के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें IPL 2024 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। भले इस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन बड़े खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग जरुर की थी, जिसने उनके खेल को और निखारा। इस साल IPL 2026 मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपए में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने डेब्यू मैच में ही खुद को साबित कर दिया। ऐसे में जाहिर है कि अब आने वाले मुकाबलों में साकिब हुसैन पर सबकी नजर रहने वाली है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sports Galiyara