Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या एशिया कप 2026 में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडसेक? भारतीय कोच ने दिया पाक की बोलती बंद करने वाला जवाब

क्या एशिया कप 2026 में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडसेक? भारतीय कोच ने दिया पाक की बोलती बंद करने वाला जवाब

Sports Galiyara 1 week ago
Amol Muzumdar:30 अगस्त को भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Team India) T20 एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई में अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ खेली।
बता दें कि थाईलैंड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा 5 सितंबर को होने के वाले भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज है।

दरअसल सोशल मीडिया पर भारत और पाक के मुकाबले में हैंडशेक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसके बारे में हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) ने जवाब दिया है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

भारत-पाक हैंडशेक विवाद पर Amol Muzumdar ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फेंस के दौरान भारतीय टीम के महिला हेड कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) से जब 5 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हैंडशेकॉ को लेकर सवाल पूछा गया है, तो अमोल ने कुछ भी सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय टीम केवल अपने सभी मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

हमरनप्रीत कौर ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने जून 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया, इससे पहले भी अक्टूबर 2025 में कोलंबों में भारत और पाकिस्तान के बीच ODI वर्ल्ड कप में भी कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया।

इसके बाद जब अब दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से मुकाबला खेला जाने वाला है, तो भारतीय टीम की कप्तान से इस बारे में जब पूछा गया कि वह हैंडशेक करेंगी या फिर नहीं तो इस बारे में हरमनप्रीत कौर ने फैंस को स्पष्ट जवाब नहीं दिया था.

एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sports Galiyara