Dailyhunt
मुकेश कुमार ने तोड़ा शेरफेन रदरफोर्ड का दिल, छक्के को किया कैच में तब्दील; देखें VIDEO

मुकेश कुमार ने तोड़ा शेरफेन रदरफोर्ड का दिल, छक्के को किया कैच में तब्दील; देखें VIDEO

Sports Galiyara 1 week ago

Mukesh Kumar Catch Video:दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार(Mukesh Kumar)ने शनिवार, 04 अप्रैल को आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के खिलाफ बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और तीन ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में घटी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ विपराज निगम करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड ने घुटने पर बैठकर डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवाई शॉट मारा।

गौर करें कि ये बॉल शेरफेन रदरफोर्ड के बैट से ये टकराने के बाद हवा में काफी ऊपर गई थी जिसे देखकर बाउंड्री पर तैनात मुकेश कुमार ने तेजी से दौड़ लगाई और आखिर में भागते हुए ही बाउंड्री रोप के बेहद करीब कमाल का कैच लपका। इस तरह शेरफेन रदरफोर्ड 7 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। IPL ने खुद अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से मुकेश के इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

एक बार फिर बता दें कि इस मुकाबले में मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाज़ी भी की और मुंबई इंडियंस के दो बड़े खिलाड़ी रयान रिकेल्टन (11 गेंदों पर 09 रन) और तिलक वर्मा (02 गेंदों पर 00 रन) का विकेट झटका। उन्होंने ये दोनों ही विकेट एक ही ओवर में हासिल किए।

ऐसी है दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर- समीर रिज़वी

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर - मयंक मारकंडे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sports Galiyara