Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajat Patidar का बल्ला बना गदा, Mayank Yadav को मारा 101 मीटर लंबा छक्का; देखें VIDEO

Rajat Patidar का बल्ला बना गदा, Mayank Yadav को मारा 101 मीटर लंबा छक्का; देखें VIDEO

Sports Galiyara 2 weeks ago

Rajat Patidar 101M Six Vs Mayank Yadav: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bengaluru)के कैप्टन रजत पाटीदार(Rajat Patidar)ने बीते गुरुवार, 07 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और 31 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के ठोककर 61 रनों की तूफानी पारी खेली।

गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंनेLSGके तेज गेंदबाज़ मयंक यादव (Mayank Yadav)को एक 101 मीटर लंबा छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रजत पाटीदार का ये मॉन्स्टर सिक्स RCB की इनिंग के 10वें ओवर में देखने को मिला। यहां 23 साल के मयंक अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिन्होंने अपनी तीसरी ही गेंद 142.7 kph की रफ्तार से एक लेंथ बॉल डिलीवर की।

ये एक तेज बॉल था और रजत पाटीदार ऐसी ही किसी गेंद का इंतज़ार भी कर रहे थे। फिर होना क्या था उन्होंने किसी गदा की तरह अपना बल्ला घुमाया और डीप मिड विकेट की तरफ लंबा छक्का मार दिया। आलम ये था वो बॉल रजत के बैट से टकराने के बाद 101 मीटर दूर फैंस के बीच स्टैंड्स में जाकर गिरी जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। ये वीडियो खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम मेजबान टीम LSG ने मिचेल मार्श (56 गेंदों पर 111 रन) की शतकीय पारी के दम पर बारिश बाधित मुकाबले में 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। इसके जवाब में RCB की टीम के लिए कैप्टन पाटीदार ने 61 रन ठोके, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही जोड़ पाई। इस तरह LSG ने ये मुकाबला 9 रनों से जीता और अपने नाम किया।

पॉइंट्स टेबल का हाल: LSG की RCB पर जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ये लखनऊ की टूर्नामेंट में तीसरी जीत है, लेकिन वो पॉइंट्स टेबल पर अभी भी 10 मैचों के बाद 6 अंक के साथ आखिरी पायदान पर ही है। बात करें अगर टॉप-4 की तो वहां सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sports Galiyara