Rishabh Pant quit LSG captaincy: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां प्लेऑफ के सिर्फ 2 मुकाबले बाकी हैं।
वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीमें अगले सीजन की तैयारियों में जुट गई हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम भी शामिल है।
इस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खराब प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर फिनिश किया। अब इस निराशाजनक सीजन के बाद ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है।
Rishabh Pant ने छोड़ी LSG की कप्तानी
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और अंक तालिका में 10वें पायदान पर फिनिश किया। इसी क्रम में उन्होंने (Rishabh Pant) अगले सीजन से पहले टीम से उन्हें कप्तानी से हटा देने की मांग की जिसके बाद टीम ने भी उन्हें मंजूरी दे दी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया बड़ा ऐलान
सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि ऋषभ पंत ने कप्तानी की जिम्मेदारी से हटने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया।
टॉम मूडी ने कहा '"ऋषभ (Rishabh Pant) ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है। ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम के लिए जो योगदान दिया, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा पूरा फोकस टीम को फिर से मजबूत करने और सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंचाने के लिए पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।'
27 करोड़ में खरीदे गए थे ऋषभ पंत
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2025 सीजन में 7वें पायदान पर फिनिश किया था, जबकि आईपीएल 2026 में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही।

